Dhan kharidi: कवर्धा में पंजीयन के नाम पर किसानों से वसूली, बेमेतरा में तौल में मिली गड़बड़ी, ऑपरेटर निलंबित

छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में किसान अब टोकन के लिए पहुंचने लगे हैं। इन खरीदी केंद्रों में टोकन के साथ-साथ किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन कवर्धा और बेमेतरा जिले में किसानों के हक पर ही डंडी मारने का काम किया जा रहा है। बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। इसके अलावा कवर्धा जिले में भी किसानों से पंजीयन के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। जिसमें ऑपरेटर क्या बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

dhan kharidi kawardha

कलेक्टर ने ऑपरेटर को किया बर्खास्त
छत्तीसगढ़ में धान की कटाई में अब तेजी देखी जा रही है। धीरे-धीरे किसान अब खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। लेकिन कई जिलों में खरीदी के दौरान लापरवाही के मामले सामने आ रहें हैं। कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाक में कोदवागोड़ान सेवा सहकारी समिति में किसानों के पंजीयन के लिए बतौर रिश्वत 1000 रुपये लेने का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत किसानों ने पूरे सबूतों के साथ कलेक्टर से की थी। जिस पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करने के निर्देश दिए ।

kawardha collector

किसानों ने ऑपरेटर को दिए पैसे, बनाया वीडियो
दरअसल कोदवा गोड़ान समिति के ग्राम मझोली रवन में किसान पुनीत राम से समिति के ऑपरेटर कुलदीप चंद्राकर ने धान बिक्री करने के लिए पंजीयन के नाम पर ₹1000 की मांग की थी। इसके अलावा ऑपरेटर ने चार अन्य लोगों से भी पैसे लिए थे। और इस दौरान सभी ने वीडियो भी बना लिया था। जिसके बाद किसान ने इसकी शिकायत स्वयं कलेक्टर से की। कलेक्टर ने पूरे सबूतों को देखते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर कम्प्युटर ऑपरेटर को निलंबिच कर दिया था।

यह भी पढ़े,, Dhan Kharidi 2022: सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से किसानों का रकबा शून्य, प्रदेश के 37 हजार किसानों को होगा नुकसान
बेमेतरा में अधिक तौल रहे धान, कलेक्टर ने लगाई फटकार
इसी तरह का एक मामला बेमेतरा जिले के बेमेतरा ब्लाक की खरीदी केंद्र में सामने आया है। ग्राम भोईना भाटा, कुसमी और बालसमुंद में अपर कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धान की चोरी का मामला पकड़ा। जिस पर अपर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि ग्राम कुसमी की खरीदी केंद्र में प्रत्येक बोरे के पीछे 500 से एक किलो तक धान अधिक तौला जा रहा है।

ऑपरेटर की लापरवाही, एक किसान को जारी किया दो टोकन
वहीं कुसमी खरीदी केंद्र में सही तरीके से नमी मापक यंत्र का इस्तेमाल नहीं होना पाया गया। यहां अब तक किसानों से 228 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी तरह बालसमुंद के निरीक्षण में कलेक्टर ने देखा कि ऑपरेटर ने एक किसान को 2 टोकन 4 नवंबर के लिए जारी कर दिए हैं। इस बात से अपर कलेक्टर ने समिति प्रबन्धन को फटकार लगाते हुए, सही मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद तीनो खरीदी केंद्रों में कलेक्टर ने धान की कुछ बोरियों को फिर से तौल कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+