धमतरीः नौकरी करने के लिए कहती थी मां तो गुस्से में आकर बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला
धमतरी। झारखंड के धमतरी जिले ते करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्ममता से हत्या कर दी। मां का कसूर बस इतना था कि उसका बेटा घमूता रहता था तो उसे कुछ काम करने के लिए कहती थी। इसी बात से गुस्से में आकर उसने अपनी मां को कमरे में बंद किया और लात-घूंसे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मगरलोड के डमकाडीह के रहने वाले राजेंद्र निषाद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

घर की स्थिति को देखकर उसकी 50 वर्षीय पत्नी यशोदा अपने बेटे मानव निषाद को काम करने के लिए कहती थी। मानव कुछ काम नहीं करता था, सिर्फ गांव में ही घूमता रहता था। यशोदा ने चार सितंबर को एक बार फिर मानव को कहा कि बेटा कोई काम कर ले, घूमना-फिरना बंद कर दे। इसी बात से मानव गुस्से हो गया और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के वक्त योशादा की चीख सुनकर आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे। तब तक मानव घर से भाग चुका था। उस वक्त राजेंद्र निषाद भी घर पर नहीं था। आस-पास के लोगों ने किसी तरह घर के मेन गेट को तोड़ा और कमरे के अंदर घुसे। वहां यशोदा बेहद गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम ही उसकी मौत हो गई।
डॉक्टर के मुताबिक, महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं और खून भी बह गया था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। महिला की मौत की जानकारी सोमवार को सामने आई। पूरे घटना की शिकायत करेली बड़ी चौकी में की गई। पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि काम करने के लिए दबाव बनाने पर उसने अपनी मां की हत्या की है। मानव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications