धमतरीः घुमाने के लिए ले गया और फिर पिता ने बेटे को तालाब में फेंक दिया, तंत्र-मंत्र के चक्कर में की हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपने ही दो साल के बेटे की हत्या कर दी। पहले उसे घुमाने के लिए अपने साथ ले गया और फिर उसे तालाब में फेंक दिया। करीब 15 दिन से वह पूजा-पाठ कर रहा था, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र के चलते उसने अपने बेटे की हत्या की है। आरोपित पिता शिवाराम साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जब घूमने के बाद घर लौटा तो वह अकेले दिखाई दिया। हालांकि जब परिजनों को शक हुआ तो बच्चे की खोजबीन शुरू की।

dhamtari father did murder of his two years old son

इस दौरान गुरुवार की रात को 12 बजे बच्चे की लाश तालाब से बरामद हुई। उधर पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका बच्चे की हत्या करने का मन था। इसलिए श्राद्ध करने के बाद उसे मार डाला। सोरिद वार्ड निवासी 40 वर्षीय शिवराम साहू अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है।

वह गुरुवार को अपने सबसे छोटे बेटे 2 साल के देवांशु को लेकर घूमने निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह अकेले ही मोहल्ले में दिख गया। घरवालों ने पूछा तो उसने बच्चे को तालाब में डुबोकर मार देने की बात बताई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से रात के वक्त 12 बच्चे का शव मिल सका।

कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी पिता को कॉलेज के पास से घूमते हुए रात को गिरफ्तार कर लिया। जिस समय पुलिस ने पकड़ा वह पूरी नग्न हालत में था। पूछताछ में आरोपी ने अपने बच्चे की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म करने के बाद ही उसने बच्चे को तालाब में मरने के लिए फेंका था। कहना है कि बच्चे को मारने का मन था, इसलिए मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+