'कांग्रेस 5 साल में भूल जाती है चुनावी वादे', छत्तीसगढ़ में फडणवीस बोले- राहुल-भूपेश को भूलने की बीमारी

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के चलते कई दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी बीच रायपुर दौरे पर आए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्टेटमेंट सुन रहा था। आपने गजनी फिल्म देखी होगी। हीरो को भूलने की बीमारी होती है। ऐसी ही भूलने की बीमारी हमारे राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को है। देवेंद्र ने रायपुर में पत्रकार वार्ता भी की।

CG Election 2023:

धमतरी के गौ शाला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले चुनाव में जो बोलते हैं। 5 वर्षों में भूल जाते हैं और मानो बोला ही नहीं है। फिर वापस वही बोलना शुरू कर देते हैं। अभी अजय चंद्राकर ने हमें जानकारी दी कि पिछले चुनाव में कांग्रेस का नारा था न्याय।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि न्याय सिर्फ कांग्रेसियों को, उनकी तिजोरियों को मिला और उनकी तिजोरियां भर गईं। लेकिन छत्तीसगढ़ के आम जनता को न्याय नहीं मिल पाया। अब ये न्याय भूल गए और नया नारा लेकर आ गए हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोलते हुए बोले भ्रष्टाचार के अलावा यहां कुछ नहीं चल रहा है। यहां छत्तीसगढ़ में महादेव की भक्ति दिखाई जा रही है। कांग्रेस की घोषणा के काट की जरूरत ही नहीं है। केवल हम उनकी कमियां लिख गिनेंगे। ये केजी से पीजी तक की फ्री एजुकेशन की बात करते है, पहले भी कर चुके हैं। उसका क्या हुआ है पहले उसका जवाब दें।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि झूठ के ओलंपिक का गोल्ड मेडल उन्हें मिल चुका है। यहां तो सरकार के तत्वाधान में नकली होलोग्राम के जरिए दो हजार करोड़ का शराब घोटाला होता है। स्वास्थ्य को लेकर सरकार जो नई घोषणाएं कर रही, वो भी पूरी नहीं होने वाली है। नेताओं या अधिकारियों का बेटा-बेटी होने पर पीएससी में सिलेक्शन हो रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा- सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ा है। बिहार के चारा घोटाले से बड़ा गोबर घोटाला है। 5 वर्षों की भूपेश बघेल सरकार झूठ और फरेब की सरकार है। हर घर जल के लिए केंद्र ने जो पैसा दिया उसका भी उपयोग नहीं कर पाए। किसानों से कई वादे किए हैं। कोई वादा पूरा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+