घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी,राजनीतिक एंगल से भी होगी जांच, सूरजपुर हत्याकांड पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान

Vijay Sharma On Surajpur Double Murder: छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबल हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या पर सियासत शुरू हो चुकी है। एक तरफ कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है,तो वही सत्तारूढ़ भाजपा सरकार कांग्रेस पर पलटवार करने से नहीं चूक रही है। ज्ञात हो कि एक घटनाक्रम में कुलदीप साहू नामक आदतन अपराधी ने सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी को घर में घुसकर तलवार से काटकर मार डाला था।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कुलदीप साहू द्वारा तलवार से काटकर मार डालने की घटना पर चिंता जताई है। विजय शर्मा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आरोपी के पास राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं, जो उसकी राजनीतिक संबद्धता को दर्शाता हैं, लेकिन उसे सिर्फ एक गुनहगार के रूप में देखा जाना चाहिए और उसके अनुसार जांच की जानी चाहिए।

vijay sharma

यह भी पढ़ें Surajpur Murder: कुलदीप साहू ने हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी-बच्ची को क्यों मारा? वजह जानकर रह जायेंगे दंग

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लेकर कांग्रेस के सवालो का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दंगा जैसी स्थिति को रोका था।इस मामले में भी स्थिति नियंत्रण में है। हत्यारे के परिवार को सुरक्षित रखा गया है, और साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को सजा मिले।

ज्ञात हो कि सूरजपुर की घटना पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारुढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि यह क्या हो रहा है हमारे छत्तीसगढ़ में? लगने लगा है कि शांति का टापू कहे जाने वाले हमारे प्रदेश से कानून नाम की चीज़ समाप्त हो चुकी है। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई। जनता के मन में कानून व्यवस्था और सरकार से पूरी तरह विश्वास इस कदर उठ चुका है कि जनता अब स्वयं न्याय करने निकल पड़ी है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Surajpur Murder: कौन है कुलदीप साहू? जानिए सूरजपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी की कुंडली

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक्स पर लिखा कि सूरजपुर कोतवाली के प्रधान आरक्षक के पत्नी और बिटिया की हत्या छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था की वजह से बिगड़े हालातों को दर्शाता है, जहाँ पुलिसकर्मियों के परिवार सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने मचाया बवाल, SDM ने जान बचाई, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+