छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने मचाया बवाल, SDM ने जान बचाई, VIDEO
Surajpur Double Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भारी बवाल मचा हुआ है। यहां एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में आमजनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वारदात के बाद आगजनी और एसडीएम के साथ मारपीट तक हुई है। लोगों के आक्रोश के जद में एसडीएम भी आ गये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियों आप खबर के अंत में में देख सकते हैं।
जनआक्रोश के बीच प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारुढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ये क्या हो रहा है हमारे छत्तीसगढ़ में? लगने लगा है कि शांति का टापू कहे जाने वाले हमारे प्रदेश से कानून नाम की चीज़ समाप्त हो चुकी है। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई. उसी हत्यारे ने इस घटना से पहले एक आरक्षक पर गर्म तेल उड़ेला था।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की शांति की अपील
भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि जनता के मन में कानून व्यवस्था और सरकार से पूरी तरह विश्वास इस कदर उठ चुका है कि जनता अब स्वयं न्याय करने निकल पड़ी है। घरों में आगज़नी की घटनाएँ सुनकर व्यथित हूँ। कवर्धा के लोहारीडीह में भी यही हुआ था. इससे पहले लोगों ने कलेक्ट्रेट में आग लगा दी थी। मैं सभी से शांति की अपील करता हूँ और विनम्र प्रार्थना करना चाहता हूं कि वे क़ानून व्यवस्था अपने हाथों में न लें। शासन प्रशासन से स्थिति नियंत्रित करने की अपेक्षा है।
दीपक बैज ने साधा बीजेपी सरकार का निशाना
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक्स पर लिखा कि सूरजपुर कोतवाली के प्रधान आरक्षक के पत्नी और बिटिया की हत्या छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था की वजह से बिगड़े हालातों को दर्शाता है, जहाँ पुलिसकर्मियों के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, वहाँ आम जानता के लिए जीवन कितना कठीन है आप स्वयं अंदाज़ा लगा सकते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री को जिनके दरबारी सुशासन का भोंपू दिन रात बजाते रहते हैं और उनके राज में जनता समान्य सुरक्षा से वंचित हैं।
हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी बच्चों को मार डाला
ज्ञात हो कि सूरजपुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी का नाम कुलदीप साहू बताया जा है। जानकारी के मुताबिक, एक प्रकरण के सिलसिले में तालिब अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कुलदीप को हिरासत में लेने गए थे, किंतु वह फरार हो गया। इसके बाद कुलदीप ने बदला लेने के लिए तालिब के घर में घुसकर उनकी पत्नी-बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
भाग निकला आरोपी, आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुलदीप साहू ने लाश को घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। लाशें अर्धनग्न हालत में मिली हैं। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया और आरोपी भागने में सफल हो गया। इस घटना से आक्रोशित नगरवासियों ने शहर बंद कर दिया है। भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। लोगों में इस कदर गुस्सा था कि मौके पर पुलिस बल के साथ उपस्थित SDM भी मुसीबत में फंस गए।
कांग्रेस नेता विनयशील ने जनता के आक्रोश से जुड़ा वीडियो एक्स पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: सलमान खान के अलावा कौन-कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई के टॉप टारगेट? खुद बताई अपनी हिट-लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications