छत्तीसगढ़ में भी 500 रूपये की दर से LPG देने की मांग,CM बघेल बोले-उत्तराखंड से तुलना ठीक नहीं
छत्तीसगढ़ , रमन सिंह , भूपेश बघेल ,भाजपा ,कांग्रेस , उत्तराखंड विधानसभा चुनाव ,एलपीजी chhattisgarh , LPG , Uttarakhand election , bhupesh baghel , raipur
रायपुर ,27 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने पर 500 प्रति सिलेंडर की दर पर LPG देने का फायदा किया था। बघेल के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष ने सस्ती LPG देने की मांग की थी। मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री बघेल का कहना है कि हर राज्य के मुद्दे अलग होते हैं। उत्तराखंड के घोषणा पत्र से छत्तीसगढ़ की तुलना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को सत्ता चलाना नहीं आता है। कांग्रेस ही सत्ता बेहतर तरीके से चला सकती है ।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को लड़वाना और आग लगाना जानती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तराखंड की घोषणा को छत्तीसगढ़ में भी लागू करना चाहिए, यह मांग ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने 2018 के चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में जो वादे किए थे, लगभग उन सब को पूरा करते जा रहे हैं। बघेल ने आगे कहा कि मुझे देहरादून में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के लिए बुलाया गया था। छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनाव में जो वादा करेंगे उसे सरकार बनने पर पूरा करेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में की गई घोषणा पर छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओ के बयान सामने आए थे। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है,बघेल को यहां सस्ती LPG उपलब्ध करवाना चाहिए। वहीं के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना बंद है और भूपेश बघेल उत्तराखंड में 500 रुपये से कम में LPG गैस देने का सब्जबाग दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के आर्थिक हालातों पर सियासी जंग,Twitter पर भिड़े पूर्व CM डॉ रमन सिंह और CM भूपेश बघेल
गौरतलब है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड के दौरे पर थे ,जहां पर उन्होंने चुनाव के मद्देनजर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उत्तराखंड में अगर कांग्रेस की सरकार बन गयी, तो कभी भी LPG सिलेंडर के दाम 500 रुपये से अधिक नहीं बढ़ेंगे। देशभर में महंगी दरों पर मिल रही है। एलपीजी गैस महंगी मिलने से वैसे ही जनता हलाकान है ,ऐसे में एक राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से 500 रुपये तक एलपीजी गैस देने का वादा करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications