दंतेवाड़ाः साथी ने किया सरेंडर तो नक्सलियों ने उसके पिता को मौत के घाट उतारा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। बीते मंगलवार की देर रात को नक्सलियों ने अपने साथी के पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। क्योंकि उनका साथी सरेंडर कर चुका था, जिसका गुस्सा उन्होंने उसके बूढ़े बाप पर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया।

dantewada naxali did murder of gang member father

प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ गादम के बड़े गाटव निवासी जोगा कवासी ने बीते एक जनवरी को सरेंडर किया था। इसके बाद मंगलवार की देर रात हथियारबंद नक्सली बड़ी संख्या में उसके गांव में दाखिल हो गए। उस दौरान घर में उसके बूढ़े पिता लखमा कवासी थे। नक्सली उन्हें उठाकर ले गए फिर आज बुधवार की सुबह गांव में उनकी लाश मिली। नक्सलियों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

बता दें कि नक्सली सरेंडर करने वाले साथियों को लगातार धमकी दे रहे थे। बीते 10 फरवरी को नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर सरेंडर करने वाले अपने साथियों को गद्दार बताया था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। बावजूद इसके दोपहर में ही 13 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। बता दें कि पिछले 8 महीने में करीब 310 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इनमें 77 इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+