दंतेवाड़ाः कंरट की चपेट में आई मां तो बेटे ने की बचाने की कोशिश, दोनों की हो गई दर्दनाक मौत

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्रत्र के नकुलनार गांव में सोमवार को करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। दरअसल, मेन लाइन से घर तक गई बिजली सप्लाई वाला तार टूटा हुआ था और बुजुर्ग महिला ने इसी तार को गलती से छू लिया और करंट की चपेट में आ गई। मां को छटपटाता देख बेटा भी बचाने दौड़ा लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गया। इसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गई।

dantewada mother and son died due to electric shock

प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय उमाशंकर के घर बिजली सप्लाई की मेन लाइन की तार टूटी हुई थी और उसका कुछ हिस्सा आंगन में झूल रहा था। सोमवार को उमाशंकर की मां सुंदरदेवी किसी काम से आंगन में गईं हुई थीं। अचानक उन्होंने तार को छू लिया, जिससे वो करंट की चपेट में आ गईं और छटपटाने लगीं। वहीं घर में मौजूद उनके बेटे उमाशंकर ने देखा तो अपनी मां को बचाने के लिए दौड़े और मां को जमीन से उठाने लगे। लेकिन मां को छूते ही वह भी करंट के चपेट में आ गए।

घटना के बाद घर के अन्य लोगों ने दोनों शवों को आंगन में पड़े हुए देखा तो सभी दंग रहे गए, तब पता चला कि दोनों की मौत आंगन में तार की चपेट में आने से हुई है। इसके बाद तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, फिर बिजली स्टेशन से बिजली की मेन सप्लाई को बंद कराया गया। इधर, पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई और शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना के बाद से घरवालों में काफी नाराजगी है। मृतकों के परिजनों ने कहा है कि हमने तार टूटे होने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी थी। इसके बावजूद अब तक कोई नहीं पहुंचा। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+