दंतेवाड़ाः सुरक्षाबलों ने इनामी महिला नक्सली को मार गिराया, दो लाख रुपये का था इनाम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सोमवार की सुबह डीआरजी के जवानों ने दो लाख रुपये के इनामी महिला नक्सली को एनकाउंटर में मार गिराया। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव, कंट्री मेड बंदूक, आईइडी सहित अन्य सामान बरामद किया। जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियलों के बारे में सूचना मिलने पर डीआरजी के जवान सर्चिंग के लिए निकले हुए थे।

dantewada encounter with naxali group one woman naxali died

इसी दौरान सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुमलनार के पास जंगलों में जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हई। इसी दौरान जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। मृतक महिला नक्सली की पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया की रहने वाली वायको पेक्को के रूप में हुई है। वायको पेक्को नक्सली संगठन PLGA प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी और उसपर दो लाख रुपये का इनाम भी था।

मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग में जवानों ने शव के साथ ही वहां से पिठ्‌ठू बैग, काली ड्रेस, 2 किलो IED, दवाइयां और अन्य सामान के साथ ही दैनिक उपयोग की चीजें बरामद हुई हैं। जवान सारा सामान और मारी गई महिला नक्सली का शव लेकर कैंप लौट रहे हैं। उनके आने के बाद ही मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+