छत्तीसगढ़ः 24 घंटे में मिले कोरोना के 645 नए मरीज, 7 की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 645 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 17 हजार 914 हो गई है। वहीं सोमवार को 35 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते सात लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 645 मामले आए हैं।

corona update 645 new patient of covid 19

इनमें रायपुर से 203, दुर्ग से 154, राजनांदगांव से 33, बालोद से 6, बेमेतरा से 11, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से 19, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 50, रायगढ़ से 13, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 21, मुंगेली से 4, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1, सरगुजा से 39, कोरिया से 12, सूरजपुर से 18, बलरामपुर दो, जशपुर से 7, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से 1, कांकेर से सात, नारायणपुर से दो और अन्य राज्य से एक है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से अब तक 3,17,914 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 3, 09, 979 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में 4098 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं वायरस से 3897 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 57,344 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अभी तक जिले में 818 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+