भारत का संविधान खतरे में है,उसे कमजोर करने वालों को अंबेडकर जयंती मनाने का हक नहीं है:भूपेश बघेल

Constitution of India is in danger, those who weaken it have no right to celebrate Ambedkar Jayanti: Bhupesh Baghel

रायपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अंबडेकर जयंती के केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में सार्वजनिक उपक्रमों को बेच रही है, क्योंकि आरक्षण सरकारी नौकरी में मिलता है,तो सार्वजानिक उपक्रमों को निजी हाथों में दिए जाने से उनमे आरक्षण बंद हो जायेगा। उन्होंने आरक्षण पाने वाले समाज के लोगों से अपील करते हुए कि जो आरक्षण को खत्म कर रहे हैं,उन्हें अम्बेडकर जयंती मनाने का अधिकार नहीं है,इसलिए उनका विरोध किया जाना आपकी जिम्मेदारी है।

bhupesh

गुरुवार को रायपुर में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल अंबेडकर चौक स्थित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम की तरफ से बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह जन्म से लेकर मृत्यु के बाद भी दलितों के उद्धार में लगे रहे। सीएम भूपेश ने का कि अंबडेकर सामाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गए ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कि सवाल उठाते हुए कहा कि इस बात समझने की जरूरत है कि आज देश का संविधान खतरे में है। क्या देश में न्यायपालिका ,कार्यपालिका और विधायिका सुरक्षित है और स्वतंत्र है ? इसपर गंभीर विवेचना करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि आज़ादी के बाद देश में नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाले कई संगठन और संस्थाएं बनी ,जिन्हे कमजोर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजानिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेच रही है, अगर ऐसा होता रहा तो निजी कंपनियां आरक्षण का लाभ नहीं देंगी,इसलिए केंद्र सरकार की नीतियों पर लोगों को विरोध दर्ज कराना जरुरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंबेडकर जी के सिद्धांतो पर नहीं चल रही है ,इसलिए उन्हें उनकी जयंती मनाने का अधिकार भी नहीं है।

सीएम बघेल ने कहा कि वह बाबा साहेब अंबेडकर ने मंत्र दिया कि 'शिक्षित बनो, संगठित रहो ,संघर्ष करो, शिक्षा ही हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का एहसास कराती है। हमें जब अपने कर्तव्य का भान होता है, हम अपनी उपेक्षा के खिलाफ सोचते हैं, यही विचार हमें संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है। बाबासाहेब का दिया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक एकरूपता का अवसर देता है और इस संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला है । बाबा साहेब न होते तो समाज वर्ग विभाजन के ऊपर नहीं उठ पाता। उन्होंने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, जिसने शिक्षा, समानता और नौकरी का अधिकार दिया है। सीएम बघेल ने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+