Chhattisgarh: कांग्रेस का भाजपा पर कटाक्ष, धनंजय सिंह ठाकुर बोले- भाजपा नहीं करती महतारियों का सम्मान
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस भाजपा के बीच सियासी तनातनी जारी है। हाल ही में ख़बरें आई कि भाजपा की महतारी वंदन योजना का फॉर्म कचरे में पड़ा हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसपर कटाक्ष किया है। ठाकुर ने बयान जारी करके कहा कि मोदी की गारंटी को भाजपाइयों ने कचरे के ढेर में फेंक दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अभी मतदान हुआ नहीं है लेकिन भाजपा की धोखा बाजी का चरित्र का पर्दाफाश हो गया है। जैसे 10 साल से मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है 15 साल तक पूर्व रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया था। महिलाएं सावधान रहें। भाजपा कभी भी महतारियों का सम्मान नहीं करती है बल्कि उन्हें हमेशा धोखा देती है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपाइयों ने माता बहनों से फार्म में उनकी निजी जानकारी मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, कुछ फार्म में उनका एकाउंट नम्बर घर का पता लेकर उसे सड़कों और कचरे के ढेर में फेंककर महिलाओं की निजता का हनन किया है, उनके गृहस्थ जीवन को, मान सम्मान को खतरा में डाला है। महिलाओं के अन्य नम्बर और आधार कार्ड का दुरुपयोग असमाजिक तत्व कर सकते है।म हिलाओं को सावधन रहने की जरूरी है।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा वादा खिलाफी करती है, यह वही मोदी है जिन्होंने माता बहनों के खाता में 15-15 लाख रुपए जमा कराने, 100 दिन में महंगाई कम करने, अच्छे दिन आयेंगे, दो करोड़ रोजगार देने सहित अनेक वादा कर पूरा करने की गारंटी दिये थे जो 10 साल में पूरा नहीं हुआ है और अब मोदी की गारंटी के नाम से बीजेपी महिलाओं को ठगने निकले हैं। जिसकी पोल कचरे के देर में पड़ी पीएम,नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली गारंटी आवेदन पत्र ने खोल दिया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: सी-विजिल से मिली शिकायतों का हो रहा है निराकरण












Click it and Unblock the Notifications