छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शुरू किया डिजिटल सदस्यता अभियान
Chhattisgarh , congress , digital membership , mohan marham , raipurछत्तीसगढ़ , कांग्रेस , डिजिटल मेंबरशिप , मोहन मरकाम ,रायपुर
रायपुर ,28 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सत्ता में वापसी की कवायद में लग गई है। कांग्रेस ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी है।कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत होने के लिए अब हाईटेक तरीके का इस्तेमाल कर रही है। कोरोनाकाल में मिली सीख के आधार पर कांग्रेस अब लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी इसी तरह लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए मिस्ड कॉल अभियान चलाया था। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के अभियान से कांग्रेस का अभियान अधिक प्रामाणिक होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: विधायक मोबाइल एप के जरिये लगाएंगे सवाल और सूचनाएं, विधानसभा में लागू होगा ऑनलाइन सिस्टम
कांग्रेस अपना डिजिटल सदस्यता अभियान 1 फरवरी से शुरू करेगी जो 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के मार्फत कांग्रेस ने प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए संभागीय ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में AICC सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रशिक्षक विशाल मीणा शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसके बाद व्यापक स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मरकाम ने भाजपा के मिस्ड कॉल अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान भाजपा के अभियान की तरह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लोगों के वोटर आईडी कार्ड के आधार पर ही उन्हें सदस्य बनाएंगे। मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के कामकाज से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि 2023 और 24 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्राथमिकता तैयारियां शुरू कर दी है,इसलिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications