सामूहिक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, भूपेश बघेल ही रहेंगे CM फेस
T S Singhdeo Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, सर्वेक्षणों और मीडिया रिपोर्टों से कांग्रेस बहुत सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। हमारी सरकार ने जो भी किया है, हम उसी के आधार पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
सिंहदेव ने आगे कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद चेहरा बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेताओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई बैठक के संबंध में उन्होंने बताया कि सभी नेताओ ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की है।

दिल्ली में मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े चार साल में जो किया है, उसी के आधार पर चुनाव लड़ेंगे।हमने 2018 में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़़ा गया, जिसका नतीजा बेहतर आया था। इस बार भी हम सामूहिक नेताओं के आधार चुनाव लड़ेगे, क्योंकि इसमें टीम को कोई भी नेतृत्व कर सकता है।
सिंहदेव ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है ,इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के ढाई-ढाई साल के कार्यकाल की चर्चा थी। हालांकि कुछ दिनों पूर्व ही सिंहदेव ने कहा कि इस बार उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है।
वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने टी.एस. सिंह देव और भूपेश बघेल के बीच संघर्ष की खबरों पर कहा कि यह कोई प्रकरण ही नहीं है। सभी लोग मिलकर आराम से चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications