कांग्रेस फिर करेगी छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफ़ी, भूपेश बघेल ने की घोषणा, क्या बोले किसान जानिए
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना सबसे बड़ा दांव खेलते हुए किसानों का कर्ज माफ़ करने की घोषणा की है। सक्ति में आयोजित कांग्रेस की आमसभा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी, तो पिछले बार की तरह फिर से किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।

इधर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता वैगेन्द्र सोनबेर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के कर्ज माफ़ी का एक ब्लू प्रिंट किसानो के सामने ला दें। उन्होंने कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ़ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस घोषणा को पूरी पारदर्शिता के साथ लाते हैं, तो किसान स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों के हित में बात करेगा,वह छत्तीसगढ़ में राज़ करेगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए लगभग 2 सप्ताह का समय बचा है। प्रथम चरण की चुनाव 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान है,जबकि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जायेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच उज्ज्वला योजना का रुकेगा काम? कांग्रेस पहुंची निर्वाचन आयोग












Click it and Unblock the Notifications