छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच उज्ज्वला योजना का रुकेगा काम? कांग्रेस पहुंची निर्वाचन आयोग
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हैं,लिहाजा कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा पर प्रहार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये तेल कंपनियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में किया शिकायत की है।

रविवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस को विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी मिली है कि केंद्र में भाजपा सरकार के अधीन तीनों सरकारी तेल कंपनियां, गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त में नवीन गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु संपूर्ण चुनावी राज्यों में हितग्राहियों से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा रही है। जिसके लिये तीनों ऑयल कंपनियों गैस एजेंसियों को टारगेट दे कर दबावपूर्वक 31/10/2023 से पूर्व पूरा करने बाध्य कर रही है।
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि चूंकि अभी देश के कुल 5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। अतः ऑयल कंपनियों का इस प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नाम से भाजपा का प्रचार प्रसार करना साफ तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव के दरमियान प्रलोभन हेतु शुरू किये गये प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नवीन रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए, ताकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का परिपालन सुनिश्चित हो सकें।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दावा, दोनों चरणों में मिलेगा कांग्रेस को बहुमत












Click it and Unblock the Notifications