Congress Steering Committee का फैसला, कांग्रेस अध्यक्ष को मिला CWC के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के संविधान में जो संशोधन का प्रस्ताव है, उसमें 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरू हो गया है। कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि सीडब्लूसी का चुनाव नहीं होगा। इसके साथ ही सर्वसहमति से कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नामांकित करने का अधिकार दिया गया है।

congress meeting

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के संविधान में जो संशोधन का प्रस्ताव है, उसमें 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज सब्जेक्ट कमेटी में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। स्टीयरिंग कमेटी में खुलकर बातचीत हुई। सभी सदस्यों ने अपनी बात रखी।सर्वसम्मति से स्टीयरिंग कमेटी ने यह तय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को CWC के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया जाए।

पुराने अधिवेशनो को किया याद

कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह नगर, नया रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के मौके पर आयोजित कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में आप सभी मित्रों का मैं बहुत स्वागत करता हूं। खड़गे ने बैठक में कई महत्त्वपूर्ण बातें कहीं।

खड़गे ने कहा कि 1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं। लेकिन यह अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कर्नाटक में बेलगांव में हुआ था। हालांकि गांधीजी एक बार ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। लेकिन उन्होने छोटी सी अवधि में कांग्रेस को गरीबों, कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों से जोड़ कर एक आंदोलन बना दिया था। सौ साल बाद फिर से उसी संकल्प और भाव की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं, जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। वहां होने वाले फैसले आज भी इतिहास में याद किए जाते हैं। फैजपुर, बांकीपुर, हरिपुरा से लेकर तमाम जगहें लोगों को केवल इस नाते याद है क्योंकि वहां कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। हमारे सामने ये मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में यह हमे रास्ता दिखाता रहे।

भारत जोड़ो यात्रा का ज़िक्र

खड़गे ने आगे कहा कि इस मौके पर मैं ये बात रखना भी जरूरी समझता हूं कि राहुल जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जिस ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलायी, उस जोश को हमें बनाए रखना है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधान सभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है। हमारे सामने ये एक बड़ी चुनौती भी है और एक बड़ा अवसर भी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां से हमारा सार्थक संदेश करोड़ों साथियों तक एक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगा तो वो कार्यकर्ता उसे गांव-गांव उसे पहुंचा कर जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब होंगे। हम जो फैसले लेंगे वो कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमारी पार्टी के भविष्य का एक मजबूत आधार बनेंगे। इस नाते आप सभी साथियों से मेरा अनुरोध है कि आप खुल कर और व्यवहारिक पक्ष को ध्यान में रख कर अपनी बातें रखें। वो बातें रखें जो जनता के मुद्दों से सीधे जुड़ी हों। और जिससे GRASSROOT से जुड़े साथियों में ठोस संदेश और संकेत जाये।

पार्टी के भविष्य पर फैसला

उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक तौर पर यहां बहुत से फैसले लेने हैं, जिन पर हमारी पार्टी और हम सबका भविष्य जुड़ा हुआ है। हमारा महाधिवेशन ऐसे दौर में हो रहा है, जब इस देश के सामने कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। संसदीय संस्थाएं भी गंभीर संकट से जूझ रही हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी पहरेदारी हो रही है।इस नाते हमें बहुत सोच विचार कर तथ्यों के साथ अपने विचारों को आगे बढाना है क्योंकि इस महाधिवेशन पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।

Recommended Video

    स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन का आगाज़

    नहीं होगा CWC चुनाव

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप सभी मित्र ये जानते ही हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी की कार्यसमिति, स्टीयरिंग कमिटी के रूप में तब्दील हो जाती है। हमारी अगली बैठक होगी तब तक नयी कांग्रेस कार्यसमिति' (CWC) के गठन की प्रक्रिया को हम पूरा कर चुकेंगे। कई दशको से कांग्रेस की ये परंपरा चली आ रही है, जिसका हम अच्छी तरह पालन कर रहें हैं। यही कार्यप्रणाली हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

    6 एजेंडो पर चर्चा

    खड़गे ने बैठक का एजेंडा स्पष्ट करते हुए कहा कि अहम बैठक के एंजेंडे में पहला विषय CWC का चुनाव है। अध्यक्ष के रूप में, मैं आपसे केवल ये कहना चाहता हूँ कि आप सब खुल कर अपनी बात रखिए और सामूहिक तौर पर फैसला लीजिए। आप सबकी जो राय बनेगी, वो मेरी और सबकी राय होगी, हमारा दूसरा विषय है कि 85वें महाधिवेशन का एजेंडा तय करना और तीसरा विषय कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन करना। इसके लिये अंबिका सोनीज के नेतृत्व वाली कमेटी आपके समक्ष जरूरी संशोधन संबंधी सुझाव आपके समक्ष रखेंगी। आपको इस विषय पर भी गंभीरता से विचार कर फैसला लेना है।


    खड़गे ने कहा कि आख़िरी और सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा हमारे प्रस्तावों से संबंधित है। इस महाधिवेशन में राजनैतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, किसान और खेत मज़दूर,सामाजिक न्याय और युवाओं का उत्थान, इन 6 विषय निर्णय के लिए तय हुए हैं,जिसपर चर्चा करना है।

    यह भी पढ़ें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+