Chhattisgarh BJP: राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल के खिलाफ खोला मोर्चा, बीजेपी ने ली चुटकी
Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के भीतर एक विवाद पैदा हो गया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को ही राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के साथ विवाद को सार्वजनिक किया था।
अब उन्होंने एक नया पोस्ट करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। इधर भाजपा प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी मौके को लपकते हुए कहा है कि नारी सम्मान में लड़ी जा रही हर लड़ाई का हम समर्थन करते हैं।

राधिका खेड़ा ने गुरुवार सुबह अपने X अकाउंट पर प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और कका के नाम से मशहूर पूर्व सीएम भूपेश बघेल तंज कसा । राधिका राधिका खेड़ा ने पोस्टअपनी में लिखा कि 'दुशील' को लेकर 'कका' का मोह, एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है। लेकिन लड़की हूं, "लड़ रही हूं"। "मर्यादा पुरुषोत्तम" प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज कोरबा के चिरमिरी में चुनावी आम सभा को संबोधित करेंगी।
अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने एक तरफ प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है, वहीं दूसरी तरफ राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम बघेल पर आरोप भी लगाया है। इधर रमन सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने राधिका खेड़ा की पोस्ट को साझा करते हुए एक्स पर लिखा है कि राधिका जी ने भूपेश बघेल के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई है। नारी विरोधी भूपेश बघेल के खिलाफ पूरी ऊर्जा से लड़िए.. राजनांदगांव की जनता भी तैयार है। नारी सम्मान में लड़ी जा रही हर लड़ाई का हम समर्थन करते हैं। मूणत ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी टैग किया है।
दरअसल रायपुर के शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में बीते मंगलवार की शाम को राधिका खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद हो गया था। राधिका ने मीडियकर्मियों को बाइट देने के लिए बुलाया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के साथ बहस हो गई। इस घटना के बाद राधिका खेड़ा ने रोते हुए पार्टी के किसी आला नेता से फोनपर पूरे मामले की शिकायत की थी,जिसका वीडियों वायरल हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications