कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की अगुवाई में लड़े 2024 के आम चुनाव, दिल्ली में बोले CM भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते चाहते हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे आयें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखे जाने की बात कही है। शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होने के दौरान उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते चाहते हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे आयें। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के प्रति भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद लोगों की धारणा में परिवर्तन हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव ने कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की अगुवाई में चुनाव लड़कर जीत हासिल कर सकती है।
Recommended Video

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना के संबंध में राष्ट्रीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड पेंशन स्कीम के मामले में उनकी कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया है। केंद्र सरकार से कई बार पत्राचार करने और नीति आयोग में भी मामले उठाने के बाद नकारात्मक नतीजा निकलने पर भी हमने रास्ता निकाल लिया है, अब हम राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देंगे।
यह भी पढ़ें PM मोदी से मिले CM भूपेश बघेल,कहा - मां के निधन के बाद भी मिले,ऐसे उदाहरण विरले












Click it and Unblock the Notifications