PM मोदी से मिले CM भूपेश बघेल,कहा - मां के निधन के बाद भी मिले,ऐसे उदाहरण विरले
सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओ के संबंध के क्रियान्वयन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जानकारी मांगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के संबंध में कई महत्त्वपूर्ण चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली है। जिसमें प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करके उनकी माता के निधन पर शोक जताया। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की है।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री जी की माता जी का देहावसान हुआ था। मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचना पहुंचाई थी कि मुलाकात को आगे बढ़ा दिया जाये,लेकिन मुझे सूचना मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपना कोई कार्यक्रम स्थगित नहीं कर रहे हैं। किसी के घर ऐसी घटना घट जाये फिर भी अपने कार्यक्रम लगातार जारी रखे ,ऐसे उदाहरण विरले ही देखने को मिलते हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओ के संबंध के क्रियान्वयन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जानकारी मांगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के संबंध में कई महत्त्वपूर्ण चर्चाएं हुई। उन्होंने जानकारी दी कि नक्सल समस्या,महिलाओं को रोजगार ,कृषि संबंधी योजनाओ के क्रियान्वयन और असर पर भी विस्तार से चर्चा हुई है।
Recommended Video
बघेल ने बताया कि कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष छत्तीसगढ़ के हिस्से की जीएसटी 1300 करोड़ से अधिक की राशि रुकी हुई है,उसे जारी करने के संबंध भी पीएम से मांग की गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कोयला आधारित उद्योग को एसीसीएल उन्हें कोयला नहीं दे रहा है,इसलिए कोयला उपलब्ध कराया जाने की मांग भी रखी है। सीएम भूपेश बघेल ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से कोयले की रायल्टी पर पेनल्टी लगाए जाने और कोयला परिवहन के नाम पर यात्री ट्रेनों को ना रोके जाने के सबंध में भी चर्चा हुई है।
यह भी पढ़ें New Year 2023 होगा छत्तीसगढ़ लिए खास, चुनावी साल में भूपेश सरकार लाएगी नई योजनाएं












Click it and Unblock the Notifications