कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन: रायपुर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- BJP के हाथों लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब मैं अधिवेशन में शामिल होने पहुंच रहा था, तो कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ताओं ,नेताओं को परेशान किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए। खड़गे के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि कल से कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नया रायपुर में शुरू हो जायेगा। कल ही सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचेंगे।

KHARGE

मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर पहुंचते ही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते आया हूं,जिसकी मुझे बेहद खुशी है। खड़गे ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के संदर्भ में कहा कि जब मैं अधिवेशन में शामिल होने पहुंच रहा था, तो कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ताओं ,नेताओं को परेशान किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को जमानत दे दी है,जिससे भाजपा पर एक तमाचा पड़ा है।

खड़गे ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भाजपा के हाथो लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। हम जब संसद के अंदर अपनी बात बोलना चाहते हैं, तब भी हमें बोलने नहीं दिया जाता, जब हम बाहर बोलना चाहते हैं ,तब भी बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में फ्रीडम ऑफ स्पीच यानि बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश की जा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारा अधिवेशन हो रहा है,तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के ऊपर ईडी की छापेमारी, इंकम टैक्स की छापेमारी हुई है। उन्होंने आगे कहा की भाजपा के भी अधिवेशन हुए हैं, लेकिन किसी ने कभी उन्हें ऐसे परेशान नहीं किया,किंतु कांग्रेस के अधिवेशन को खत्म करने के लिए रोकने करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत हमारे तमाम साथी एक होकर इसका सामना करेंगे।

Recommended Video

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतारा

    इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तीन दिन के महाधिवेशन के पहले दिन 24 तारीख को 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद संध्याकाल 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक में 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जयराम रमेश ने तय कि अधिवेशन के दूसरे दिन यानि 25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा अंतिम दिन 26 फरवरी को कृषि, किसान कल्याण, युवा-रोजगार और शिक्षा एवं सामाजिक न्याय और चर्चा के अलावा स्टीयरिंग कमेटी के फैसलों पर भी चर्चा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें विश्वभूषण हरिचंदन बने छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल, राजभवन में ली शपथ, जानिए उनके बारे में

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+