कांग्रेस का चुनावी वादा, छत्तीसगढ़ में मिलेगा सबसे सस्ता LPG सिलेंडर
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है,तो वहीं भाजपा सरकार बनाने के लिए मैदान में हैं। भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है,लेकिन कांग्रेस एक बाद लगातार बड़ी घोषणाएं कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साढ़े 9 साल पहले कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय जिस दर में घरेलू सिलेंडर का दाम छोड़ा था, छत्तीसगढ़ में 10 सालों बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर उसी रेट में गैस सिलेंडर मिलेगा। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण आज सिलेंडर की कीमत 974 रू. है, 500 रू. की कांग्रेस द्वारा दी जाने वाली 500 सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में सिलेंडर 400 के आस पास में मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडनवीस को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार से सीखना चाहिये कि जनता से किया गया वायदा कैसे निभाया जाता है। कांग्रेस ने 2018 में जनता से जो वायदा किया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसमें 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया। यही कारण है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने जो कहा था भूपेश सरकार ने वह सब किया। जनता को इसीलिये कांग्रेस के वायदों पर भरोसा भी हो रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस जो घोषणा कर रही जनता उसको पूरा होने की गारंटी मान रही है।
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य होगा,जहां केजी से पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क होगी। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्निकल डिग्रियां, बीएससी, एमएससी एवं बीएलएमए, बीकॉम, एमकॉम सभी तरह की शिक्षा मुफ्त में होगी।
शुक्ला ने आगे कहा कि 2023 में फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के हर वर्ग की जनता के कर्जमाफी, 2018 की तर्ज़ पर किसानों की होगी कर्जमाफ़ी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से होगी धान खरीदी, "छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना" के माध्यम से गरीबों के लिए 17 लाख आवास, जातिगत जनगणना करवाई जाएंगी और वंचित वर्ग के लोगों को उनका हक़ दिया जायेगा।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications