छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणा, कांग्रेस चुनाव जीती तो मिलेगी LPG पर 500 रुपए की सब्सिडी
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने एड़ी चोटी की ज़ोर लगा दी है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ पहुंची। इस दौरान खैरागढ़ में चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के समूहों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं,उन्होंने किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में
2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली
3. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ
4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंग
6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज
7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ
8. राज्य के किसानों से "तिवरा" को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की तरफ से 3 बड़ी घोषणाएं की थी। 28 को अक्टूबर को उन्होंने भानुप्रतापुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनने पर सभी शिक्षण संस्थानों में मुफ़्त शिक्षा देने की बड़ी घोषणा की थी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4000 रु सालाना बोनस और लघु वनोपजों की डैच् पर 10 रुपए अतिरिक्त राशि देने की बड़ी घोषणा भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications