CG: सीएम विष्णुदेव साय ने BJP के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, अटल जी को किया नमन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सीएम विष्णुदेव साय अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि - "आप सभी को मेरा नमस्कार! विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। अब सारे देश में अंधेरा छंटा है, सूरज निकला है, कमल खिला है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
समूचे विश्व में आज भारत की पहचान एक सशक्त देश के रूप में हो रही है। राष्ट्रवाद के संकल्प को समर्पित मां भारती को वैभव के शिखर पर फिर से आरूढ़ करने के यज्ञ में लगे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद। वंदे मातरम्।। जय छत्तीसगढ़।। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी का कांग्रेस पर वार, केदार गुप्ता ने कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने सजा रहा विपक्ष












Click it and Unblock the Notifications