छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भाजपा के वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम विष्‍णु का हुआ भव्‍य स्‍वागत

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। देश भर में सात चरणों में होने जा रहे इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने युद्ध स्‍तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। छत्‍तीसढ़ में सत्‍तारूढ़ भाजपा भी जमकर प्रचार कर रही है।

Vishnu Devas Sai

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने बुधवार को नारायणपुर जिले के बेनूर में आयोजित भाजपा के वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा विधानसभा चुनाव में नारायणपुर की जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण जनादेश दिया था और लोकसभा चुनाव में भी पूर्ण समर्थन देने के लिए संकलपित है।

बस्‍तर लोकसभा सीट पर सीएम विष्‍णु देव साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व, हमारी भाजपा सरकार द्वारा पूरी की गई प्रमुख गारंटियों और कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से हम इस बार बस्तर लोकसभा सीट को भारी मतों से जीतने जा रहे हैं।

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय दंतेवाड़ा से लोकसभा के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, ये हमारा सौभाग्य है और मेरे लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि आज मां दंतेश्वरी के चरणों में शीश नवा कर दंतेवाड़ा में हमने लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत की।

सीएम साय ने कहा भाजपा के समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता इस बार बस्तर में परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जनता के आशीर्वाद से बस्तर समेत छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+