सीएम साय बोले- पिछली भूपेश सरकार ने राज्‍य को लूट लिया, भगवान महादेव के नाम पर सट्टा ऐप चला

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव सास राज्‍य भर में रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री साय राजनंदगांव के भाजपा प्रत्‍याशी की नामांकन रैली में पहुंचे थे। जिसमें हजारों की संख्‍या में भाजपा समर्थक पहुंचे। नामांकन रैली के जरिए भाजपा ने अपनी बढ़ी हुई ताकत दिखाई।

cm sai

राजनंदगांव से भाजपा के उम्‍मीदवार संतोष पांडेय ने शक्ति प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले भाजपा की सभा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला।

मुख्‍यमंत्री साय ने कहा "भूपेश राज में छत्तीसगढ़ को लूटने का काम हुआ। भूपेश सरकार में भगवान महादेव एप के नाम पर सट्टा चला। जिसमें सरकार के लोग कमीशन खाते रहे।"

उन्‍होंने कहा भूपेश सरकार में प्रदेश में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला, राशन घोटाला के अलावा नरवा-गुरवा बाड़ी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

मुख्‍यमंत्री साय ने कहा जनता ने जैसा जनादेश भाजपा को विधानसभा चुनाव में दिया, लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाकर कांग्रेस को सबक सिखाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+