CM भूपेश ने शहीद वीरनारायण सिंह , वोरा की प्रतिमा का किया अनावरण
BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बस स्टैण्ड दुर्ग पर स्थापित छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह और राजेन्द्र पार्क चौक पर स्थापित अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे।

वोरा जी के अनेक यादगार संस्मरण हैं। विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले उनके जैसे व्यक्ति बिरले ही होंगे। मुख्यमंत्री ने वोरा जी के व्यक्तित्व को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। वोरा जी के साथ हम सबके संस्मरण रहे है। वोरा जी की यादें बहुत है उन यादों को लेकर आगे बढ़े तो सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि वोरा जी के विचार को सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबू जी अपने आप में एक पाठशाला की तरह हैं, जितने लोग उनके सम्पर्क में आये सभी ने उनसे सीखने का प्रयास किया। मंत्री श्री साहू ने वोरा जी से अपनी नजदीकी संबंध से अवगत कराते हुए कहा कि सुख के समय को मिल कर व्यतीत करें। इसी प्रकार दुख के समय को मिल बाट कर भोगे, ऐसा उनका विचार था।
विधायक श्री अरुण वोरा ने स्वागत भाषण में मोतीलाल वोरा की राजनीतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे भी उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है। विधायक श्री अरूण वोरा ने प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CG NEWS: रीपा की बदौलत मजदूर से बनी मालकिन, ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर












Click it and Unblock the Notifications