Kanker News: सीएम भूपेश की सोच से मिली ग्रामीणों को राहत, हाट-बाजार में पसरा शुल्क नहीं लेने के निर्देश जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क नहीं लिया जा रहा है,लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क लेने की जानकारी सीएम भूपेश बघेल को दी गई थी।

Kanker: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों के भी सोच रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच का असर छोटे- छोटे पिछड़े इलाकों तक देखा जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण कांकेर में देखने मिल रहा है,जहां उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन सुमीत अग्रवाल द्वारा जिले के ग्रामीण हाट-बाजारों में टोकरी या सिरभार से विक्रय के लिए लाने वाले साग-सब्जी सहित अन्य सामग्रियों पर विक्रेता से पसरा शुल्क नहीं लेने के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क नहीं लिया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क लेने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिले के ग्राम करप में रविवार को आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के महासम्मेलन में दी गई थी, जिस पर उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में इसका पालन कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
यह भी पढ़ें CG News: पत्रकार सुरक्षा कानून पर बोले मोहन मरकाम, कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र का एक और वादा निभाया












Click it and Unblock the Notifications