CG News: अनियमित कर्मचारियों के संबंध में CM भूपेश का बयान, मंगाई गई है विभागवार जानकारी
Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विभागों में काम कर रह एक लाख से भी अधिक अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महत्त्वपूर्ण बात कही है।
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी साल में आंदोलन की राह पर जा रहे अनियमित कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपेड में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अनियमित कर्मचारियों के बारे में विभिन्न विभागों में संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियों के लिए बनी समितियों की बैठकें हो चुकी है। बघेल ने आगे कहा कि कर्मचारियों बारे में जानकारी मांगी है, अभी तक 34 विभागों की जानकारों आई है, आधी जानकारी अभी नहीं मिली है कि कर्मचारी किस श्रेणी में भर्ती हुई है, क्या पद है।

Recommended Video
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जब तक कर्मचारियों के संबंध में पूरा डाटा नहीं आएगा, उसपर विचार कैसे किया जा सकता है। जैसे ही सी संबंध में जानकारी आएगी, तो निश्चित विचार किया जायेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी 12 मार्च को राजधानी रायपुर में अनियिमित सभा करने जा रही है। इस सभा में बड़ी संख्या में अनियमित कर्मचारी शामिल होंगे। राज्य के विभागों में करीब एक लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। राज्य सरकार के अंतिम बजट में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों की पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग-ठेका बंद के संबंध में कोई घोषणा नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से उम्मीद जागी है कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता के साथ विचार कर रही है।
यह भी पढ़ें CG News: पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन, सीएम भूपेश समेत कई नेताओं ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications