CG News: पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन, सीएम भूपेश समेत कई नेताओं ने जताया शोक
Chhattisgarg News: सोहन पोटाई भाजपा के टिकट से 4 बार कांकेर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।
Sohan Potai: छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेता और कांकेर लोकसभा से पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन हो गया है। कैंसर की बीमारी से पीड़ित रहे पोटाई ने अपने गृह नगर कांकेर में अंतिम सांस ली है।सोहन पोटाई पहले भाजपा में थे,वह सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ , कांकेर लोकसभा सीट से 4 बार सांसद रह चुके हैं। पोटाई के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत राज्य के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक हुए ट्वीट किया कि सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष, कांकेर लोकसभा से पूर्व सांसद सोहन पोटाई जी के निधन का समाचार दुखद है।उनका जाना एक अपूरणीय राजनीतिक और सामाजिक क्षति है। उनके सामाजिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर उनके परिवारजनों एवं चाहने वालों को संबल दे।
सोहन पोटाई का जन्म 29 अप्रैल 1958 को हुआ था,वह भाजपा के टिकट से 4 बार कांकेर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। साल 1998 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महेंद्र कर्मा को पराजित करके सोहन पोटाई ने पहली दफा कांकेर की सीट भाजपा की झोली में सीट डाली थी। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को हराया किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेसप्रत्याशी गंगा पोटाई ठाकुर को हराकर कर तिकड़ी बनाई. इसके बाद साल 2009 में कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को हराकर कर लगातार चौथी दफा जीत का कीर्तिमान रचा।
Recommended Video
पूर्व सीएम रमन रमन सिंह ने ट्वीट करके सोहन पोटाई के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने लिखाक कि 4 बार कांकेर से सांसद रहे भाजपा के कर्मठ नेता श्री सोहन पोटाई जी के निधन समाचार से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
यह भी पढ़ें CG News: दुर्ग नगरीय निकायों में बनेंगे 22 वर्टिकल गार्डन, प्रदूषण की रोकथाम में मिलेगी मदद












Click it and Unblock the Notifications