सीएम भूपेश का सवाल,अगर कोयले की कोई कमी नहीं, तो रेल सेवाएं क्यों बंद कर दी ?
नई दिल्ली , 30 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोयला संकट मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रधान न्यायाधीश और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश,के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम बघेल ने कहा, अगर देश में कोयले की कोई कमी नहीं है, तो यात्री रेल सेवाएं क्यों बंद कर दी गईं हैं ? उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से 23 मालगाड़ियां रद्द हुईं थी। फिर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करने के बाद 6 ट्रेनें बहाल की गई ।

सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी वैट के दायरे में नहीं आती फिर भी उसका दाम 400 से 1050 रुपये क्यों हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कीमत घटाना ही है ,तो पेट्रोल-डीजल पर सेस टैक्स खत्म कर देना चाहिए।
Recommended Video
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश के कई प्रदेशों में पावर कटौती को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से प्रश्न किया है कि क्या उन्हें देश और जनता की चिंता नहीं है? उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर मौन रहने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि केंद्र सरकार को साफ़ करना चाहिए कि आगामी दिनों में बिजली की मांग और बढ़ने की स्थिति से के लिए बचने के लिए उसकी क्या योजना है।राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री जी के 'वादों' और 'इरादों' के बीच का तार तो हमेशा से ही कटा था। मोदी जी, इस बिजली संकट में आप अपनी नाकामी के लिए किसे दोष देंगे? नेहरू जी को? राज्य सरकारों को? या फिर जनता को ही?
वहीं कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीटपर लिखा है कि मोदी जी, बिजलीघरों में कोयला नहीं है, ये कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं , बल्कि हर दिन की 24 घण्टे की न्यूज है। देश भर में भीषण गर्मी के बीच भयंकर बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। एक चौथाई से ज्यादा पॉवर प्लांट बंद पड़े हैं और 700 से अधिक ट्रेने रद्द हैं, ये कैसी नई अप्रोच है? गौरतलब है कि भारत के कई हिस्सों में विद्युत् उत्पादन संयंत्र कोयला संकट का सामना कर रहे हैं।इससे निपटने के लिए रेलवे ने कोयले की आपूर्ति जारी रखने रखते हुए लगभग 670 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सरकार का तर्क है की इससे कोयला ले जा रही माल गाड़ियों के फेरों को बढ़ाया जा सकेगा ।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़: मिशन 2023 से पहले फिर दिखाई दे रही है भूपेश और सिंहदेव के बीच सियासी दौड़












Click it and Unblock the Notifications