सीएम भूपेश ने बढ़ाया नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का मानदेय, अब महापौर, सभापति, पार्षदों को मिलेगी डबल सैलरी

CM Bhupesh increased the honorarium of urban body representatives, now mayor, chairman, councilors will get double salary

रायपुर,31 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों क बड़ी सौगात दी। सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रो में कार्यरत महापौर, सभापति और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , पार्षदों के मानदेय को दुगना करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद जनप्रतिनिधियों के बीच उत्साह का माहौल है।

bhupesh baghel

मानदेय बढ़ाये जाने की घोषणा पर दुर्ग नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। बाकलीवाल ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं ।उन्होंने महापौर,,सभापति, पार्षदों के मानदेय को दुगना करने का बड़ा फैसला लिया है।

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। ढेबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के लिए 'भूपेश है तो भरोसा है' आज एक बार फिर चरितार्थ हुआ है। विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के सभी चौदह नगर निगम के महापौरों ने मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर मानदेय बढ़ाने और नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्याें के लिए निधि राशि को भी बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा करके छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों के विकास की सोच को सच कर दिखाया है।

वहीं नगर निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा है कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण घोषणा से नगरीय निकायों में विकास के कार्यो में तेजी आएगी।निकाय क्षेत्रो में ज्यादा विकास के कार्य होंगे, जिससे लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरने में सहायक साबित होगी।

इधर बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पार्षदों और अध्यक्षों का मानदेय बढ़ाने दशकों से मांग की जा रही थी। इस पर पूर्व सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया। आखिरकार मुख्यमंत्री बघेल ने बरसों पुरानी मांग का समाधान कर नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का दिल जीत लिया है। अब फण्ड के अभाव में कोई भी जनहित का काम नहीं रुकेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में राजस्थान को मिल सकती है कोयला खनन की अनुमति ? अब ग्रामीण भी चाहते हैं शुरू हो परसा कोयला परियोजना

राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाये भूपेश: भाजपा

इधर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से निकाय क्षेत्रो के जनप्रतिनिधियों और छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी 11 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 204 रुपये किये जाने को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा है कि भूपेश बघेल केंद्र सरकार की हर बेहतर पहल पर असंतोष जाहिर करने की बीमारी के शिकार हैं। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया है। बघेल और उनकी पार्टी के नेता महंगाई का रोना रोते हैं तो वह राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता तत्काल प्रभाव से बढ़ाने की हिम्मत दिखाएं। विष्णुदेव साय ने कहा कि मनरेगा मजदूरी में 11 रुपये की वृद्धि भूपेश बघेल को ऊंट के मुंह में जीरा लग रही है।

साय ने आगे कहा कि भूपेश बघेल हद दर्जे की राजनीतिक कलाबाजी दिखाना बंद करें और गोबर खरीदी की दर 05 रुपये प्रतिकिलो करने के साथ ही राज्य के कर्मचारियों तथा पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+