Chhattisgarh News: बेलतरा बस हादसे पर CM भूपेश ने जताया दुःख, सहायता राशि देने का किया ऐलान
Chhattisgarh Bus Accident: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के करीब बेलतरा में घटित सड़क हादसे पर दुःख जताने के साथ मृतक परिवारों को मुआवजा प्रदान करने का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भरी एक बस बिलासपुर के बेलतरा के निकट हाईवे में खड़े ट्रेलर से जा टकरा गई है। इस हादसे में 2 कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं,3 लोगों को गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है की माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।2 लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। 3 लोगों के गंभीर घायल एवं 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
उन्होंने आगे लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।
इससे पूर्व बिलासपुर के एएसपी राहुल देव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से भाजपा कार्यकर्ता रायपुर जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब बस बेलतरा के निकट अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई,इस हादसे में कई घायल हो गए,जबकि 2 लोगो की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications