Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई घायल
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भरी एक बस बिलासपुर के बेलतरा के निकट हाईवे में खड़े ट्रेलर से जा टकरा गई है।

इस हादसे में 2 कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
बिलासपुर के एएसपी राहुल देव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से भाजपा कार्यकर्ता रायपुर जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब बस बेलतरा के निकट अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई,इस हादसे में कई घायल हो गए,जबकि 2 लोगो की मौत हो गई।
घटना की जानकारी अधिकारियों मिलते ही पुलिस जवानों की टीम ने घायलों को तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, यहां पर जांच के बाद चिकित्सको ने 2 लोगों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिम्स भेजा गया है। बताया जा रहा है बस में करीब 40 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी का रायपुर दौरा, जनता को देंगे 7500 करोड़ की सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित












Click it and Unblock the Notifications