CM Bhupesh की भेंट-मुलाकात, कवर्धा के वनांचल क्षेत्र झलमला और सहसपुर में लगेगी जन चौपाल
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel की भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव कबीरधाम जिले में होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश व्यापी अभियान के तहत सोमवार 10 अक्टूबर को कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यहां वे वनांचल क्षेत्र झलमला और सहसपुर लोहारा में जनचौपाल करेंगे। इसके साथ ही कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इस दौरान कवर्धा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर एवं पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर उनके साथ मौजूद रहेंगे

झलमला और सहसपुर में लगेगी जन चौपाल
अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से जनचौपाल के माध्यम से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कवर्धा के पीजी कॉलेज के आडोटेरियम में आदिवासी-बैगा समाज के सम्मेलन में शामिल भी होंगे। इन दोनों पंचायतों में आयोजित जनचौपाल की तयौरियों में जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। आज कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पिछले दिनों पंडरिया पहुंचे थे सीएम भूपेश
मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर आंकलन कर रहें हैं। इसके साथ ही आम नागरिकों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक ले रहें है। मुख्यमंत्री प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 सितम्बर को कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लोगो से अपनी भेंट मुलाकात कर चुके है।

35 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं सीएम
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात के अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 17 जिलों के 35 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री अब तक सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग के बालोद और कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा में जनचौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संपर्क-संवाद समाधान के ध्येय के साथ अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधी बात और उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण भी कर रहे हैं।
भेंट मुलाकात के दौरान सीएम को मिली थी शिकायत, समूह का लाइसेंस निरस्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कबीरधाम जिले के इंदौरी में भेंट मुलाकात के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान केसली के राशन कार्ड हितग्राहियों द्वारा शक्कर 20 रूपए प्रतिकिलो प्राप्त होने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा ग्राम केसली के पीडीएस शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जांच खाद्य निरीक्षक द्वारा कराया गया। जांच में दुकान संचालन के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियमोंं के उल्लंघन किए जाने के कारण जय महामाया देवी महिला स्व. सहायता समूह ग्राम केसली को शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के कार्य से निलंबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications