सीएम भूपेश बघेल का धुंआधार चुनावी अभियान जारी, आज कोंडागांव और खैरागढ़ में करेंगे रैली
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताक़त झोंक दी है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शनिवार को कोंडागांव और खैरागढ़ के दौरे पर हैं।

कांग्रेस पार्टी की तरफ उपलब्ध करवाई गई जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुबह 11:00 रायपुर से हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। फिर कोंडागांव के मर्दापाल में दोपहर 12:00 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री ग्राम माकड़ी जाएंगे। ग्राम माकड़ी में 2.45 तक जनता के बीच उद्बोधन करेंगे। दोपहर 3:50 को खैरागढ़ के मुढीपार में आमसभा करेंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
ज्ञात हो कि सीएम भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जगदलपुर और खरसियां में कांग्रेस की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आज का दिन कांग्रेस की गतिविधियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है,क्योंकि शुक्रवार को भिलाई में महादेव मामले में हुई ईडी की कार्रवाई और जार इहुए प्रेस नोट में लिखी बातों पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल खुद बेहद आक्रामक हैं।












Click it and Unblock the Notifications