छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई पर राहुल गांधी करेंगे पलटवार, खरसिया और जगदलपुर मे करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
RAHUL GANDHI CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों को दिग्गज नेता प्रदेश के दौरे कर रहे है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रदेश दौरे पर हैं,वह दुर्ग में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जगदलपुर और खरसियां जनता के बीच हुंकार भरेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जगदलपुर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट आयेंगे। वहां वह दोपहर 1 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। वहां से वह रायगढ़ जायेंगे। राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे खरसिया के जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस जायेंगे।
माना जा जा रहा है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में आयोजित इस सभा में कल भिलाई में हुई ईडी की कार्रवाई के संबंध में कांग्रेस की तरफ से जवाब देंगे। ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने शुक्रवार को दावा किया है कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेनदेन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में कथित बात सामने आई है हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। हालांकि ईडी ने इसे जांच का विषय बताया है।
इधर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है. चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि धूमिल करने की सबसे कुत्सित प्रयास किया है। यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है, जो ईडी के माध्यम से किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में आज क्या कहते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP देगी किसानों को 2 वर्षों का बकाया बोनस, 20 POINTS में समझिये भाजपा का संकल्प पत्र












Click it and Unblock the Notifications