छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दीं शुभकामनाएं
Bhupesh Baghel Wished Narak Chaturdashi Chhoti Diwali: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली से एक दिन पहले प्रदेश वासियों को नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
सीएम भूपेश बघेल ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि जिस प्रकार आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का विनाश किया था, वैसे ही आप सभी के जीवन से चिंता और दु:खों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो, यही कामना करता हूं। आप सभी को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

सीएम भूपेश बघेल ने दीपावली पर अपनी बेटी और बहू की रंगोली बताने हुए फोटो शेयर की है। इसके साथ ही पीएम बघेल ने एक प्यारी सी पोस्ट भी लिखते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी बेटी और बहू की रंगोली शेयर करते हुए हिंदी में पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा हरियाणा सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ आवास में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली आज भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से बहुत ही प्यारी रंगोली बनाई।
हमारे छत्तीसगढ़ में धान और दिवाली का विशेष संबंध होता है, प्रथम दिवस चिरई चुगनी लगाकर इसकी शुरुआत होती। इस समय धान की भी कटाई होती है, जिसे बेचकर किसान, मजदूर और गरीब दिवाली मनाते हैं। नई-नई वस्तुएं खरीदते हैं। आप सभी प्रदेशवासियों को ख़ुशी, रोशनी और उत्साह के पावन पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 पहले चरण के चुनाव हो चुके हैं और दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चुनाव: सीएम बघेल का आरोप- भाजपा सिर्फ राजभवन के जरिए सब कुछ नियंत्रित करना चाहती है












Click it and Unblock the Notifications