छत्‍तीसगढ़ चुनाव: सीएम बघेल का आरोप- भाजपा सिर्फ राजभवन के जरिए सब कुछ नियंत्रित करना चाहती है

छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव संपन्‍न हो चुके हैं और दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होंगे। दूसरे चरण चरण के मतदान से पहले राज्‍य में सियासत गरमा चुकी है। सत्‍ताधारी पार्टी कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रह है। शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

cm bhghel

रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा "भाजपा सिर्फ राजभवन के जरिए सब कुछ नियंत्रित करना चाहती है और यह लोकतंत्र के लिए नुकसादेह है।"

रायपुर में सीएम बघेल ने कहा "प्रदेश भाजपा के नेताओं की उदासीनता को देखते हुए भाजपा बाहर के नेताओं को इम्‍पोर्ट करके ला रही है, लेकिन प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है, इन कमीशनखोरों को फिर से सबक सिखाना है।"

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्‍तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर तंज कसते हुए कहा छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में केवल केंद्रीय नेतृत्‍व ही दिख रहा है, जबकि प्रदेश का नेतृत्व पूरी तरह से कायम है।

इसके साथ ही बघेल ने कहा भाजपा राजभवन के जरिए प्रदेश की सत्ता को कंट्रोल करना चाहती है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है।

इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल पर हमला करते हुए कहा

नरेंद्र मोदी जी को टेबल के नीचे छिपने को मजबूर कर देने वाले "सेठ" को अपनी हार दिखाई दे रही है। रायपुर दक्षिण में भी कांग्रेस जीत रही है। इस बार जैसा काम राजनांदगांव की जनता ने किया है, वैसा ही रायपुर दक्षिण की जनता करने जा रही है। बस देखना ये है कि कौन बड़े अंतर से हारता है।

बता दें छत्‍तीसगढ़ के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर कथित हमले की घटना पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान है।

बता दें बृजमोहन ने आरोप लगाया था कि बीते गुरुवार को जब वो रायपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे तभी उन पर हमला किया। जिसके बाद प्रदेश की भाजपा इकाई ने वरिष्ठ नेताओं के साथ कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के कोतवाली थाने का घेराव किया था और हमलावर को जल्‍द पकड़ने की मांग की थी।

जब पत्रकारों ने इस बारे में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से किया तो उन्‍होंने कहा पहली बात कि बृजमोहन अग्रवार पर कोई हमला नहीं हो सकता और जो इस वाकये का वीडियो सामने आया है उसमें वो खुद धक्‍का मारते हुए नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा

जो शख्‍स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्ति को टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे, उस बृजमोहन अग्रवाल को कोई धक्का दे सकता है? कोई धमकी दे सकता है? आप मजाक कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि सेठ जी चुनाव में पिछड़ रहे हैं।

सीएम बघेल ने छत्‍तीसगढ़ के 2000 में राज्य गठन के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के दौरान भाजपा कार्यालय में हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए ये बात कही ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+