CM भूपेश बघेल ने कसा भाजपा पर तंज, बोले- कैडर का दुरूपयोग करती है BJP
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के माहौल में सियासी तनातनी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। गुरुवार को उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा खुद को कैडर आधारित पार्टी बताती है, मगर वह कैडर का दुरुपयोग करती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि अगर भाजपा कैडर की बात सुनती होती, तो सरकार में 15 बरस रहने के बाद वह 15 सीटों पर नहीं सिमटती। बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह कैडर बेस पार्टी है, वह कैडर से कहती है कि वह पार्टी के लिए वोट जुटाने का काम करो, वह कैडर की बात नहीं सुनती, अगर अपने कैडर की बात सुन लेते, तो 15 साल सत्ता में काबिज रहने के बाद 15 सीट पर नहीं आती।
सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां माथुर साहब की भी नहीं चली. इसलिए उनका भी आना बंद हो चुका है । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची कब आ रही है, इस प्रश्न पर बघेल ने कहा कि हमारी पहली सूचि 15 अक्टूबर को पितृपक्ष के बाद आ सकती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ शासन ने की छुट्टियों की घोषणा, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव के 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 5 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में एक साथ 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
प्रथम चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें राजनांदगांव की 8 विधानसभा और बस्तर की 12 सीटें शामिल हैं। वहीं द्वितीय चऱण में शेष 70 सीटों पर मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा है। इस राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है,जिसके लिए 24 हजार से अधिक पोलिंग बूथ तैयार किये गए है।












Click it and Unblock the Notifications