CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं को रिझायेगी कांग्रेस, नारी शक्ति कल्याण पर केंद्रित होगा घोषणा पत्र

CHHATTISGATRH CONGRESS: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए खास प्रावधान होगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के वर्ष 2023 चुनाव के घोषणा पत्र में महिलाओं को भी खास ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। हमारा घोषणा पत्र में जल्द ही सभी के सामने आ जाएगा।

CHHATTISGARH CONGRESS

रायपुर में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान रविंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए तैयार है, बीते चुनाव में हमने 71 सीट हासिल की थी, किंतु इस बार 71 से आंकड़ा बढ़कर 75 पर जाएगा। चौबे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कार्य किए हैं उसके आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रिकॉर्ड बहुमत से विजय हासिल करेगी।

महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र

चौबे के बयान से झलकता है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वचन पत्र तैयार कर लिया है। सम्भवतः इसे नवरात्र में घोषित किया जाएगा। सूत्र बताते है की कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से प्रियदर्शिनी नाम से वचन पत्र बनाया गया है। जिसमें जाति आधारित गणना, ओबीसी को सरकारी नौकरियों में 27 % आरक्षण लागू करने का वचन पार्टी करेगी।

प्रदेश में कांग्रेस की लहर है‌: रविंद्र चौबे

रविंद्र चौबे ने भाजपा की पूर्व सरकार पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की हुकूमत को भूली नहीं है। इस बार बीजेपी को 13 सीटों से भी कम सीटें मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा गलतफहमी में जी रही है कि बस्तर और सरगुजा में उनका बोलबाला है, वहां केवल कांग्रेस का माहौल चल रहा है,पुरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है‌।

चौबे ने कहा कि के स्थानीय भाजपा नेताओं का अस्तित्व भी खत्म हो चुका है,भाजपा केवल केंद्रीय नेताओं के भरोसे चुनाव लड़ रही हैं, उनका भी भरोसा आहिस्ता-आहिस्ता टूटता जा रहा है। मंत्री चौबे ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह की हिम्मत कवर्धा से चुनाव लड़ने की नहीं है‌,यदि वह कवर्धा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है, किस्मत आजमाकर देख ले।

यह भी पढ़ें CG Election: अमित जोगी ने बताया कांग्रेस और BJP को पति पत्नी, कहा - दिन में तकरार और रात में होता है प्यार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+