CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- RSS के समर्थक पैर छूकर गोली मार देते हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में RSS द्वारा प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के बाद सत्तारूढ़ दल कांग्रेस हमलावर हो गई है। बस्तर से कांग्रेस सासंद दीपक बैज ने RSS के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद बैज ने RSS को नक्सलियों से भी खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में पुल, सड़क और कैंप खोले जाने के विरोध के पीछे भाजपा और आरएसएस का हाथ है। भाजपा की कई शाखाएं हैं, जिसमें से एक आरएसएस ऐसी शाखा है जो नक्सलियों से भी ज्यादा खतरनाक है।

cm bhupesh baghel statement on rss

बस्तर सांसद दीपक बैज के इस बयान के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी आरएसएस पर हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि RSS के समर्थक पैर छूकर गोली मार देते हैं। महात्मा गांधी की हत्या कैसे की गई थी? पहले पैर छुए फिर उनके सीने में गोली मारी। सीएम बघेल ने कहा कि अगर दीपक बैज ने उसी संदर्भ में बयान दिया है तो निश्चित रूप से RSS खतरनाक है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। इन लोगों ने एक दिन में पूरे हिंदुस्तान के गरीब ब्राह्मणों को दूध पिला दिया। यह लोग झूठ फैलाने में माहिर हैं। पूरे देश में अफवाह के चलते यह स्थिति निर्मित हुई थी। आरएसएस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आरएसएस कार्यकर्ता नागपुर के बंधुआ मजदूर हैं। बिसराराम जी छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्ति थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+