असम विधानसभा चुनाव में मैराथन प्रचार करने के बाद रायपुर लौटे सीएम बघेल, भाजपा पर किया पलटवार
रायपुर। शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मैराथन प्रचार करने के बाद रायपुर लौटे। इस दौरान विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बीतचीत के दौरान सीएम बघेल ने महागठबंधन की जाता का दावा किया और कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लोगों को ठगा, वैसे ही असम में भी ठगा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में यहां के किसानों को 2100 रुपये समर्थन मूल्य और 300 बोनस, आदिवासियों को नौकरी देने के नाम से ठगा गया था, उसी प्रकार से असम में भी ठगी हुई है। वहां के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी तरफ से कर्ज माफी, 2500 में धान और 4000 रुपये में तेंदूपत्ता की खरीदी, बिजली बिल हाफ और अब गरीब परिवारों को 35 किलो चावल जैसी बातों से उनका विश्वास बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जो कर रही है उसी प्रकार का लाभ असम की आम जनता को भी मिलेगा। आने वाले समय में महागठबंधन की सरकार बनेगी।
सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के साथ असम में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इससे पूर्व जब वो टी गार्डन जा रहे थे तो रास्ते में रेलवे फाटक को आधा घंटा बंद कर दिया गया था। सीएम ने कहा कि यह वीआईपी मूवमेंट था। रेलवे के एक अधिकारी वहां से गुजरने वाले थे इसलिए रेलवे क्रॉसिंग को आधा घंटा बंद किया गया। यह उनकी राजनीतिक सोच को प्रदर्शित करता है।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का यह दोगलापन दिखाई देता है। एक तरफ केंद्र में बैठी सरकार कहती है कि यदि आप बोनस देंगे तो आपका चावल नहीं लेंगे। रमन सिंह बार-बार दिल्ली में ये बोल कर कभी समझाए हैं कि यह राजीव गांधी किसान न्याय योजना नहीं बल्कि बोनस है।












Click it and Unblock the Notifications