रायपुर धर्म संसदः संत कालीचरण के बयान पर CM बघेल ने कहा- जितने भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं वह उठाए जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद 2021 का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बार में गलत बात कही। इसके बाद से विवाद गहराता जा रहा है। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां पर उत्तेजक और हिंसात्मक बातें बर्दाश्त नहीं की जाती है। राष्ट्रपिता के बारे में इस प्रकार की बातें बोलना निश्चित रूप से दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है। जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जितने भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं वह उठाए जाएंगे।

Recommended Video

    Raipur Dharma Sansad में Mahatma Gandhi पर विवादित बयान, क्या बोले Bhupesh Baghel | वनइंडिया हिंदी
    cm bhupesh baghel said about raipur dharm sansad and kalicharan maharaj

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में इतना बड़ा बयान दिया गया है लेकिन भाजपा नेताओं की तरफ़ से मामले में एक भी बयान नहीं आया है। भाजपा मौन है। ये धरती शांति की है। रविवार की देर रात को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस थाने में जाकर आवेदन दिया। नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आवेदन के आधार पर टिकरापारा थाने में केस दर्ज किया गया। संत कालीचरण के खिलाफ आईपीसी की गैर जमानती धारा 505 ( 2 ) और धारा 294 के तहत आरोपी बनाया गया है। संत कालीचरण के विरुद्ध रायपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    सिविल लाइंस सीएसपी विरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। मोहन मरकाम की तरफ से मिली शिकायत को थाने में भेज दिया गया है। बता दें कि रविवार को रायपुर में धर्म संसद का समापन कार्यक्रम था। रावणभाटा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया में शिव तांडव स्त्रोत गाकर फेमस हुए संत कालीचरण महाराज को भी बुलाया गया था। मंच पर आकर कालीचरण ने पहले शिव तांडव सुनाया और कुछ देर बाद धर्म-हिंदुत्व पर अपनी बात रखने लगे।

    इस दौरान संत कालीचरण ने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीतिक तौर पर राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन 1947 में हमने देखा है, मोहन दास करमचंद गांधी ने देश का सत्यनाश किया है, नमस्कार है नाथूराम गोडसे को जिन्होंने उन्हें मार दिया। मंच से जब कालीचरण ने ये बात की तो भीड़ ने जयश्रीराम का नारा लगाना शुरू कर दिया। इस धर्म संसद का आयोजन 25 दिसंबर को हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+