सीएम भूपेश बघेल ने दिया बृजमोहन के आरोपों का जवाब, कहा- उनपर कौन हमला कर सकता है

RAIPUR NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत तप रही है। गुरुवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे,तब कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बृजमोहन अग्रवाल इसे कांग्रेस की साजिश बता रही है, वहीं अग्रवाल के इस आरोप पर सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।

BHUPESH BRIJMOHAN

पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल पर क्या कोई हमला कर सकता है? बृजमोहन अग्रवाल के साथ गुंडागर्दी कौन करेगा? बृजमोहन अग्रवाल से सब डरते हैं, उन पर कौन हमला करेगा? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2000 की एक घटना का जिक्र करते हुए पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई थी, जब बृजमोहन अग्रवाल चुनावी प्रचार करते हुए बैजनाथपारा क्षेत्र पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान 7 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर कुछ बदमाशों ने तीव्र हमला कर दिया। खुलेआम बदमाशों ने उनका कॉलर पकड़कर उनसे मारपीट का प्रयास किया, लेकिन उन्हें उनके पीएसओ और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बचाकर एक मदरसे में छिपाकर रखा। इस दरमियान मदरसे में उपस्थित लोगों और कार्यकर्तों ने उनके कुशलता के लिए कामना की।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP देगी किसानों को 2 वर्षों का बकाया बोनस, 20 POINTS में समझिये भाजपा का संकल्प पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+