CM भूपेश बघेल पहुंचे हंचलपुर गौठान, महिलाओं ने भेंट किया गुलाब

Hanchalpur Gothan: धमतरी के हंचलपुर गौठान हात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन के लिए शेड निर्माण किया गया है।

bhupesh gulab

CM Bhuesh Dhamtari: छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के दौरे पर पहुंचे ,जहाँ मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरूआत कुरूद विधानसभा के हंचलपुर गौठान के निरीक्षण से की। यहां पर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन के लिए 71.91 लाख रूपए की लागत से शेड निर्माण किया गया है। गौठान में अलग-अलग गतिविधियां महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करते हुए गौठान में गोबर पेंट निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। इस दौरान महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री बघेल को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।

गौठान के अंतर्गत गोबर पेंट इकाई का भी संचालन किया जा रहा है. चंचल महिला स्व सहायता समूह द्वारा यहां पर प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक यहां 1200 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का उत्पादन और 300 लीटर का विक्रय हो चुका है जिससे समूह को 67,500 रूपए की आय हुई है।

जैविक खाद निर्माण का कार्य करते हुए यहां पर 730.68 क्विंटल गोबर खरीदी की जा चुकी है. इससे महिला समूह को 2. लाख 72 हजार रूपए की आय प्राप्त हुई है। हंचलपुर गौठान में केचुआ उत्पादन करते हुए महामाया कृषक अभिरुचि महिला स्व सहायता समूह 35.24 क्विंटल केंचुआ उत्पादन कर चुकी है और इसमें से 21 क्विंटल केंचुआ का बिक्री से समूह को 5 लाख 51 हजार रूपए का लाभ हुआ है। इन गतिविधियों के साथ यहां पर मशरूम उत्पादन,बकरी पालन, मुर्गी पालन, अण्डा विक्रय, मछली पालन के कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है.

यह भी पढ़ें सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर भड़के CM भूपेश, बासनगौड़ा पर FIR दर्ज करवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+