सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर भड़के CM भूपेश, बासनगौड़ा पर FIR दर्ज करवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

CM Bhupesh Baghel on karnatka MLA: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करती है।बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने सोनिया गांधी के बारे में कितनी बार अनर्गल बातें कही हैं।

bhupesh baghel sonia gandhi

Sonia Gandhi Bhupesh Baghel: कर्नाटक में भाजपा विधायक बासनगौड़ा द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहे जाने से कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सवाल पूछा है कि सोनिया गांधी को विषकन्या कहा जा रहा है, अब इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह क्या कहेंगे? उन्होंने आगे कहा कि इस बयान से भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र चेहरा समझ में आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करती है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने सोनिया गांधी के बारे में कितनी बार अनर्गल बातें कही हैं। भारतीय जनता पार्टी को ही दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार है, लेकिन दूसरों के बोलने से पीड़ा होती है। जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान को लेकर वह देशभर में विरोध कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि खड़गे जी ने बड़प्पन दिखाते हुए अपना बयान वापस ले लिया,किन्तु भाजपा के विधायक सोनिया गांधी को विषकन्या कह रहे हैं।

ज्ञात हो कि बासनगौड़ा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, अब खड़गे पीएम की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह जहर उगलेंगे। लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं, हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई सीमा के भीतर रहकर बयानबाजी करेगा।

यह भी पढ़ें शहीदों को श्रद्धांजली देने के बाद बोले CM भूपेश, घिर चुका है नक्सल कमांडर हिड़मा, छुपने की जगह नहीं बची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+