DURG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को दुर्ग जिले के नगर पालिका अमेलश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज़ किया। इस मौके परसीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने महिला खिलाड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

BAGHEL WITH CHILDREN

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका बनने के बाद पहली बार यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों को नगर पालिका बनने पर शुभकामनाएं दी। बघेल ने कहा कि यहां वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होती रही है और इस आयोजन को लेकर हमेशा खासा उत्साह रहा है। उन्होंने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है। जिससे छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धाओं के लिए हो रहा है। श्री बघेल ने कहा कि परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओंलपिक की शुरूआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकार ने पिछले 05 सालों में उल्लेखनीय काम किए हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है। बघेल ने इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से आये खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। जिसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिए आकर्षिक पुरस्कार भी दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को करेंगे ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+