छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने दी 4471 करोड़ रूपए के 2715 विकास कार्यों की सौगात
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर, छत्तीसगढ़ वासियों को 16 विभागों के 4 हजार 471 करोड़ रूपए की लागत के 2715 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन और वं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी विकास कार्य अधोसंरचनाओं के विकास से जुड़े हैं जो जनसुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे। इन कार्यों का सीधा संबंध हमारे आर्थिक विकास से भी है।

सीएम भूपेश बघेल ने जिन विकास कार्यों की सौगात दी, उनमे 2 हजार 368 करोड़ रूपए की लागत के 1121 कार्यों का भूमिपूजन, 1705 करोड़ की लागत के 1530 कार्यों का लोकार्पण और 398 करोड़ रूपए लागत के 64 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने नई दिल्ली के द्वारका में 60 करोड़ 40 लाख के लागत से बने सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का वर्चुअल शुभारंभ भी किया और उन्होंने छत्तीसगढ़ को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते 05 सालों में सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ अधोसंरचना निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा किया है। हमारी जनहितैषी योजनाओं का फायदा प्रदेश के सभी वर्गो को समान रूप से मिल रहा है। लोगों की आश्यकताओं के अनुरूप हमारी योजनाएं बनी , उसके उचित क्रियान्वयन ने छत्तीसगढ़ के विकास को गति दी है।
यह भी पढ़ें नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प, CM भूपेश बघेल ने दूरस्थ अंचलों को दी बड़ी सौगात












Click it and Unblock the Notifications